
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्रेम भट्ट निवासी ग्राम छारा तहसील नैनीताल द्वारा समय करीब 14:30 बजे चौकी प्रभारी कोटाबाग उ0नि0 रमेश पंत को सूचना दी कि राजस्व क्षेत्र बाघनी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई है।सूचना पर प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल ने तत्काल क्षेत्राधिकारी रामनगर व थानाध्यक्ष कालाढूंगी को मय पुलिस बल के घटनास्थल रवाना किया पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर सड़क से करीब 800 मी0 नीचे नदी में गिरे दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या DL 3ccc/0957 सफारी के आसपास पड़े मृतक 1- सुमित सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष, 2- रवि प्रताप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 26 वर्ष, 3- जगरूप सिंह पुत्र अमित सिंह निवासी रतनपुर तहसील बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष 4- जगजीत सिंह पुत्र जीता निवासी सीवारौरा जिला रामपुर उम्र 22 वर्ष 5- गुरु सेवक सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी बारादरी बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष को पुलिस टीम एवम एसडीआरएफ टीम की मदद से खाई से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रवाना किया गया।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द