ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बेमर के पास एक सेना का ट्रक सामने से आ रही गाडी को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक मे दो जवान सवार थे। जिसमें से एक सैन्यकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे का बताया जा रहा है। सेना का ट्रक ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बेमर के पास सड़क में पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक सैन्यकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है
मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश