रुद्रप्रयाग- थाना सोनप्रयाग ने एस डी आर टीम को सूचित किया गया कि त्रिजुगीनारायण से एक महिला प्रातः घास काटने के लिए तोसी मार्ग पर गयी थी, जहाँ घास काटते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गदेरे में गिर गयी। इस सूचना पर पोस्ट सोनप्रयाग से HC दीपक कुनियाल रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई।
त्रिजुगीनारायण से लगभग 02 किमी आगे तोसी मार्ग पर पैदल चलते हुए एस डी आर एफ टीम को सर्चिंग के दौरान महिला पिंकी देवी पत्नी स्व0 राधेश्याम, उम्र 50 वर्ष को खोज लिया गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से पिंकी देवी के शव को पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जहाँ से अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त