विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की रायावाला पुलिस ने एसएसवीएन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल रायवाला में जाकर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को मार्गों पर लगे यातायात चिन्हों, चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों तथा सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणो को अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रगणों तथा आस-पास के लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा सडक सुरक्षा व उससे जुडे अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर पुलिस अधिकारियों से उत्सुकतापूर्वक अपने प्रश्न पूछे गये, जिनका उत्तर देते हुए अधिकारीगणों द्वारा उनकी जिज्ञासाओ को शान्त किया गया।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं