
आज दिनांक 03-11-2024 को एक दंपत्ति जिनका नाम श्याम सिंह रावत व पत्नी श्रीमती हेमा देवी निवासी तल्ली भवाली, जो मौलीखाल से भैया दूज त्यौहार के लिए हल्द्वानी आए थे। उनके द्वारा रोडवेज चौराहा में यातायात ड्यूटी में नियुक्त यातायात पुलिस कांस्टेबल आकाश कुमार को आकर बताया कि उनका एक आसमानी कलर का ट्रॉली बैग रोडवेज चौराहा से कहीं गुम हो गया है, जिसमें बहुत कीमती सामान 4 से 5 लाख के सोने के आभूषण, नगदी व अन्य सामान है। यातायात पुलिस कांस्टेबल आकाश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना CCR व CCTV को देते हुए महिला को CCTV कार्यालय ले जाकर CCTV में नियुक्त कर्मचारियों के माध्यम से खोजबीन शुरू कर दी। CCTV को चेक किया गया तो पता चला कि एक महिला उनके बेग को एक रिक्शा में लेकर रोडवेज से सिंधी चौराहा की ओर जा रही है। जिस पर यातायात पुलिस कर्मी आकाश कुमार ने तत्काल यातायात मोबाइल में नियुक्त HCTP प्रकाश सिंह के साथ मिलकर उस महिला की खोजबीन शुरू कर दी और CCTV की मदद से उस महिला के घर गांधीनगर हल्द्वानी जाकर बैग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस कर्मियों द्वारा बैग बरामद कर मंगल पड़ाव चौकी में जाकर आभूषण और अन्य सामान सहित दंपत्ति को उनका बैग सकुशल वापस कर दिया। अपना बैग वापस पाकर दंपत्ति ने खुशी जाहिर करते हुए नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक