विकासनगर (देहरादून)। आदर्श क्लब ग्राम पसोली में 5 नवंबर से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय 25वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक आयोजन के समापन में प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।
विकासनगर, ग्राम पसौली, लांघा स्थित मिनी स्टेडियम में आदर्श क्लब द्वारा 5 नवंबर से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय 25वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक आयोजन के समापन में मंगलवार को प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त