पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रथम चरण में 70 करोड़ की लागत से पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलाश, गुंजी आदि क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ-साथ मैनेजमेंट प्लांट तैयार किया जाएगा। जनपद में बॉर्डर टूरिस्ट को बढ़ावा देने के साथ-साथ खालिया टॉप में स्कीईंग, पंचाचुली पीक, बिर्थी वाटरफॉल सहित मुनस्यारी, मदकोट, जौलजीबी पाताल भुवनेश्वर आदि स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से विकास कर इको टूरिज्म एवं एडवेंचर टूरिज्म के लिए भी प्लान तैयार किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद की तरह ही जनपद चंपावत में 70 करोड़ की धनराशि से स्वदेश दर्शन योजना 2.2 के अंतर्गत कल्चर एवं हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पूर्णागिरि, एबॉट माउंट, नंदा दूर सेंचुरी अद्वैत आश्रम मायावती में पर्यटकों के लिए अनेक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जनपद के का क्षेत्र में इको हेरिटेज एवं एडवेंचर गतिविधियों को भी इस योजना के माध्यम से बढ़ावा दिया जायेगा।
महाराज ने कहा कि भारत सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत प्रदेश के 4 गांवों गुंजी, नीति, मलारी और माणा का भी चयन किया गया है। इन चारों वाइब्रेंट विलेज में पाउडर टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ रिवर्स माइग्रेशन एवं स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ वहां की आर्थिक को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत युवाओं को नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, रुड़की पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
मैगी पॉइंट के पास लोडर जीप में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी,मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बँधी मिलने के बाद पुलिस जाँच मे जुटी.!
परिवहन विभाग की “राहवीर “योजना को विभाग के कर्मचारी ही लगा रहे है पालिता,दो बाइको की टक्कर के बाद करीब एक घंटा सड़क पर पड़े तड़पते रहे घायल, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की गाड़ी मे मौजूद स्टाफ बना रहा मुक दर्शक, परिजनों ने आकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल.!