
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अश्विनी कुमार पात्रा ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ओडिसा में अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के आयोजन में प्रतिभाग हेतु ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके राज्य द्वारा इस आयोजन की बड़े स्तर पर तैयार शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग, ऊधम सिंह नगर,देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट,सीएम ने की घोषणा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण