शनिवार दिनांक 23 मार्च सायं 5 बजे से शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर रोड पर भारतीय वैश्य महासंघ देहरादून द्वारा आयोजित *होली मिलन समारोह* में फूलों की होली,रंगारंग कार्यक्रम और चटपटे व्यंजनों के साथ होली का आयोजन किया जा रहा हे जिसमे वैश्य समाज ने सभी होली मनाने वाले परिवरो को आमंत्रित किया है संस्था के संरक्षक नरेश बंसल ने बताया कि होली आपसी रंजिश को होली दहन मे स्वाह कर गले मिलकर उत्सव मनाने का त्योहार है उन्होनें बताया कि इस साल भगवान श्रीराम के स्वरूप की पुनर्स्थपना का वर्ष होने के कारण होली उत्सव को बडे धूमधाम से मनाने का प्रयास किया जायेगा जो आप लोगो की उपस्तिथी के बिना अधूरा रहेगा। वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि होली मिलन समारोह मे गीत संगीत के कार्यक्रमो मे कलाकार अपने अपने अंदाज मे दर्शको को बांधने का प्रयास करेगे वही कार्यक्रम मे सम्मलित होने वाले अतिथियो के लिए रसीले व्यंजनो का भी इंतजाम रहेगा ।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द