आज दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम धामी दें रहे हरीश धामी को बार बार धन्यवाद, जानिए क्या बोले सीएम….
दिल्ली : विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट में सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए समिति बनाने का निर्णय लिया था।अब सरकार ने प्रारूप तैयार करने के लिए गृह विभाग को नोडल विभाग नामित किया है।
गृह विभाग बनाएगा प्रारूप, पढ़िए हरीश धामी के सीट छोड़ने के बयान पर दिल्ली में मौजूद सीएम ने क्या कहा?मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए गृह विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अब गृह विभाग के माध्यम से समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार किया जाएगा।
गृह विभाग के माध्यम से समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति विधि विशेषज्ञों के साथ अन्य क्षेत्र विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। जल्द ही गृह विभाग समिति का गठन कर सकती है। दिल्ली में मौजूद सीएम धामी ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि मैं हरीश धामी (कांग्रेस विधायक जिन्होंने अपनी विधानसभा सीट छोड़ने के लिए कहा) का आभारी हूं, हमारे अपने लोगों ने भी अपनी विधानसभा सीटों को छोड़ने की पेशकश की है लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।


More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु