उत्तराखंड में आज हनुमान भक्त सीएम धामी ने हनुमान जयंती पर परिवार सहित किया सुन्दर कांड का पाठ….
देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने परिवार के साथ सुंदरकांड का पाठ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है, भगवान श्री राम के अधिकांश कार्य हनुमान जी के पुरुषार्थ से सिद्ध हुए हैं।

हनुमान जी बुद्धिमान, कर्तव्य परायणता तथा निस्वार्थ सेवा के प्रतिमूर्ति वह महान कर्मयोगी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी दुनिया के ऐसे विलक्षण एवं ऐतिहासिक पात्र हैं जिन्होंने कठिन से कठिन जोखिम भरे कार्यों को अपने कर्म बल से संपन्न कराने का कार्य किया। तथा देवत्व को प्राप्त करते हुए स्वयं भगवान की स्थिति को प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हनुमान जी के मूल्य एवं कार्यों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।


More Stories
मुख्य सचिव ने एसईओसी से की स्थिति की समीक्षा, कहा-राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता 24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव
रायवाला में हुयी बुजुर्ग महिला की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, पुश्तैनी सम्पत्ति के विवाद में पुत्री ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, पुत्री व उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं