
आज पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित परेड़ ग्राउंड में 167 महिला आरक्षियों की पासआउट सेरेमनी आयोजित की गई।एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के हाथों पुष्प गुच्छ प्राप्त करने के पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बनी आईजी फायर सर्विस नीरू गर्ग द्वारा अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात परेड़ का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महिला रिक्रूट्स की टोली ने शानदार ड्रिल का प्रदर्शन कर मंच में खड़े मुख्य अतिथि को सलामी दी।
मुख्य अतिथि ने रिक्रूट्स कांस्टेबल को शपथ दिलाने के पश्चात उन्हे बधाई देते हुए देश सेवा के लिए समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस लाइन हरिद्वार को 200 महिला रिक्रूट्स के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी जिनमें से अन्य परीक्षा (पटवारी, वीडिओ इत्यादि) उत्तीर्ण करने एवं अन्य कारणों से 33 चयनित अभ्यर्थी उक्त प्रशिक्षण का हिस्सा नही बनी। शेष 167 महिला आरक्षियों द्वारा 06 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकुशल समस्त टेस्ट पास किए।
15 जून 2023 से शुरु हुए इस प्रशिक्षण के दौरान RI प्रशिक्षण अनिता गैरोला के नेतृत्व में 34 I.T.I. व P.T.I. व अन्य स्टाफ द्वारा महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया गया।


More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक