उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री आवास में रंगों के पर्व होली की धूम, मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर-ग़ुलाल लगाते हुए होली की दी शुभकामनायें…..
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर – ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने भी मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी तथा होली से सम्बंधित पारम्परिक गीत- *श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी,* आदि खड़ी होली के गीत गाते हुए ढ़ोल – दमाऊ के बीच एक -दूसरे को बधाई दी।

इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार