
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज कोटद्वार नगर क्षेत्र में समस्त पुलिस बल एवं पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई तथा आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस बल द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयासों को सख्ती से रोका जाएगा।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार