
आरटीओ शैलेश तिवारी द्वारा बताया गया की स्कूल बसों व स्कूल कैब के नियमोंके विरुद्ध संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी।स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत नियमों के विरुद्ध संचालित स्कूल बसों, स्कूल कैब एवं किराए पर स्कूली बच्चों को ढोने वाले प्राइवेट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु देहरादून में 24 जुलाई 2024 से दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान में राजेंद्र बिराटिया एआरटीओ एम डी पपनोई, अनुराधा पंत एवं श्वेता रौथान परिवहन कर अधिकारी सम्मिलित थे।
शहर के सहस्त्र धारा मार्ग, राजपुर मार्ग, रायपुर मार्ग, हरिद्वार मार्ग , ईसी रोड, डालनवाला, केंट, जीएमएस रोड, सहारनपुर रोड,प्रेम नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत 82 स्कूल वाहनों के चालान किए गए एवं बिना अवैध प्रपत्रों के संचालित 04 स्कूली वाहनों को चीज किया गया।
बिना फिटनेस में 05 बिना परमिट में 04 बिना डीएल के संचालित 14 फर्स्ट एड बॉक्स अग्निशमन यंत्र ना होने पर 22 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान में स्कूली बच्चों को किराए पर ले जाते हुए पाए गए दो प्राइवेट वन को भी सीज किया गया।
आरटीओ द्वारा बताया गया की स्कूली बच्चों की सुरक्षा के देखते हुए स्कूल कैब के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया था जिसमें 623 स्कूल वैन का सत्यापन किया गया था। कुछ वाहनों में कमियां पाई गई थी जिसमें से अधिकांश वाहन स्वामियों द्वारा पाई गई कमियों को ठीक कर लिया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि अब स्कूलों में जाकर एक विशेष शिविर लगाकर स्कूली बसों के सत्यापन व कागजों की जांच हेतु एक सघन अभियान चलाया जाएगा तथा जांच करने पर ऐसी स्कूली वाहन जिनमे कमियां पाए जाएंगे को स्कूल प्रबंधन से पूर्ण कराया जाएगा।


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !