
देहरादून जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों में चल रही मतदान प्रक्रिया के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने कोतवाली नगर, पटेलनगर, नेहरुकोलोनी क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हिंदू नेशनल कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वयोवृद्ध महिला श्रीमती देवी गोयल, उम्र 87 वर्ष से मुलाकात की गई, जो उक्त मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु आयी थी। बातचीत के दौरान श्रीमती देवी गोयल द्वारा बताया गया कि स्वतंत्र भारत का पहला चुनाव उनके द्वारा देखा गया था। वह अब तक भारत में सम्पन्न हुए सारे चुनावो में उनके द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया है। स्वतंत्र भारत के पहले चुनाव की बात आते ही उनके चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान देखने को मिली।

:

More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग