
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए एक ब्रेजा वाहन से 06 पेटी अंग्रेजी शराब व 04 पेटी बीयर बरामद क़ी है पकड़े गये आरोपी के पास से अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षक में जनपद में नशा मुक्ति अभियान एवं अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
🔸इसी क्रम में दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी चमियाला द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK14 K 2233 (ब्रेजा) से अवैध शराब एवं बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से अभियुक्त जितेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत, निवासी ग्राम खवाड़ा, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
📦 *बरामदगी का विवरण*
1. सोलमेट ब्लू शराब: 05 पेटी (कुल 240 पव्वे)।
2. रॉयल स्टैग शराब: 01 पेटी (कुल 48 पव्वे)।
3. प्रीमियम स्ट्रांग बीयर TRUK 1100 (500 ML): 04 पेटी (कुल 96 कैन)।
4. वाहन: ब्रेजा, संख्या UK14 K 2233 (जब्त)।
👮 *पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक संजीत कुमार
2. हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश
3. कांस्टेबल सचिन
🔹टिहरी गढ़वाल पुलिस अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

More Stories
हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
राष्ट्रपति भवन से बड़ी खबर, 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल
यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर स्वीकृत; लखवाड़ परियोजना के विद्युत यांत्रिक कार्यों को भी मिली मंजूरी