March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अधिवक्ता को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर मांगे सवा दो लाख रुपए ।

राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार)

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के रुड़की में एक अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों द्वारा सवा लाख रुपये मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि ठग ने हैदराबाद स्थित साइबर क्राइम कार्यालय में मुकदमा दर्ज होने की बात करते हुए आतंकवादियों को उपकरण खरीदने के लिए पैसे भेजने की बात कहकर डराया और धमकाया। अधिवक्ता मोहम्मद सलीम भगवानपुर कचहरी में अधिवक्ता हैं। बीती शाम अधिवक्ता सलीम एसपी देहात एसके सिंह के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने बताया भगवानपुर से घर लौटते वक्त उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से एक फोन आया और उसने खुद को हैदराबाद साइबर पुलिस से बताते हुए कहा कि आपका नाम डार्क वेब में सामने आ रहा है। इसके अलावा आतंकवादियों को उनके खाते से पैसा भेजा गया है। उनसे यह भी कहा कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। साथ ही वह उनसे डिजिटल तौर पर जुड़े रहेंगे और साइबर पुलिस को सहयोग करेंगे। इसके बाद उनसे मामले को रफा-दफा करने को लेकर सवा दो लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। अधिवक्ता सलीम लगभग पौने दो घंटे बात करते हुए एसपी देहात के कार्यालय पहुंचे। एसपी एसके सिंह ने भी ठगों से बात की। इसके बाद आरोपियों का नंबर बंद हो गया। बताया जाता है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You may have missed

Share