
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से चल रही देहरादून अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लीग में शनिवार को थ्री स्टंप्स एकेडमी ने ईगल क्रिकेट एकेडमी पर 104 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को थ्री स्टंप्स क्रिकेट एकेडमी और ईगल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थ्री स्टंप्स क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाएं। जिसमें अर्णव वर्मा ने 56, राघव ने नाबाद 73, वंश वर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया। टीम को 36 रन अतिरिक्त मिले।ईगल क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष नेगी ने चार और हार्दिक पंवार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सके और 31.4 ओवर में पूरी टीम 123 रन पर ढेर हो गई। टीम में शुभम कंसवाल ने 28, एडमिन ने 27, प्रियांशु नेगी ने 17, आयुष नेगी ने 12 रन टीम के लिए जोड़े। टीम को 18 रन अतिरिक्त मिले। थ्री स्टंप्स एकेडमी के लिए विकास कुमार ने घातक गेंदबाजी कर पांच विकेट और राघव में दो विकेट चटकाए।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति