
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून: यात्रा को सुगम-सुरक्षित बनाने के लिए तीन मजिस्ट्रेट तैनात, दो दिन नहीं होंगे ऑफलाइन पंजीकरणचारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्णय लिया गया है
कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे।लगातार बढ़ रहे पंजीकरण के बीच चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सरकार ने तीन जिलों में तीन मजिस्ट्रेट और एक सीओ की तैनाती कर दी है।
ये भी तय किया गया है कि बुधवार व बृहस्पतिवार को ऑफलाइन पंजीकरण नहीं किए जाएंगे। साथ ही हर जिले में सौ-सौ होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कुमार व उनकी मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई।
जिसमें निर्णय लिया गया कि चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती के आदेश भी गढ़वाल आयुक्त के स्तर से जारी कर दिए गए हैं।इनको जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य का आवंटन करेंगे। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि बैठक में प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होमगार्ड भी दिए जाएंगे एवं उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर