राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। पोड़ी जनपद का कोटद्वार घनी आबादी वाला शहर है। कोटद्वार क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा जनपथ बिजनौर से लगे होने के कारण बाहरी प्रदेश के लोगों का भी यहां आना-जाना रहता है। वर्तमान में अधिकतर व्यक्ति अपने निजी वाहनों से कोटद्वार में अपने घरेलू कार्य एवं खरीदारी हेतु लगातार आते रहते हैं। वाहनों के अधिक आवागन के कारण अक्सर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए कोटद्वार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुव्यवस्थित बनाये रखने के परिप्रेक्ष्य में निदेशालय, यातायात देहरादून के आदेशों के क्रम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर अब कोटद्वार की सड़कों पर सीपीयू की दो हॉक मोबाइल बाईक आधुनिक साज सज्जा के साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करेगी।

More Stories
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में विवाहिता महिला को ब्लैकमेल करने वाले मोहमद आशिक को किया गिरफ्तार,आरोपी गिरफ्तार, विवाहिता महिला को प्रेमजाल मे फसा कर बनाये थे अवैध सम्बन्ध, शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान बना लिया था अश्लील वीडियो, वीडियो के दम पर महिला के पति को दे रहा था जान से मारने की धमकी, पुलिस आरोपी के फरार साथियो की तलाश मे जी जान से जुटी.!
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र* *12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम.!
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार