उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का टूट रहा रिकॉर्ड, सात दिनों में 12.48 लाख पहुंचा आंकड़ा…..
देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है। सात दिन में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख पहुंच गई, जबकि पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था।
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसकी तस्दीक पंजीकरण के आंकड़े कर रहे हैं। पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था। रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।
पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 4,22,129, बदरीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983, यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 और हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार भी चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालु नया रिकॉर्ड बनाएंगे।


More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री