सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक इस बार जेल में होगी। इसका कारण दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का जेल में बंद होना है। बोर्ड बैठक के लिए दुग्ध संघ अध्यक्ष ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी।
पुलिस की आख्या के आधार पर पॉक्सो कोर्ट ने सुरक्षा मानकों को देखते हुए आगामी 5 फरवरी को हल्द्वानी उप कारागार में ही सशर्त बैठक आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसा पहली बार होगा जब कोई बैठक जेल के अंदर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती में आयोजित होगी।नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा दुग्ध, संघ में काम करने वाली एक महिला और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में चार महीने से जेल में बंद है। बोरा पर पॉक्सो समेत 376 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद एक महीने बोरा फरार रहा। लेकिन 25 सितंबर 2024 को उसे रामपुर यूपी से गिरफ्तार कर लिया था।

More Stories
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान, 7 लाख रू0 मूल्य के हार के मालिक को ढूंढकर किया उनके सुपुर्द
एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा, मुख्य बाजारों/ चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने myScheme पोर्टल का किया अनावरण, myScheme पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर