उत्तराखंड में ऐसे मिलेगी चारों धामों के मौसम की जानकारी, इस दिन से शुरू होंगे पंजीकरण……
देहरादून: अब ऐसे मिलेगी चारों धामों के मौसम की जानकारी, इस दिन से शुरू होंगे पंजीकरणमई माह से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। चारधाम यात्रा प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।इस बार चारधाम तीर्थ यात्रियों को ट्रांजिट कैंप में चारों धामों के मौसम की अपडेट जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई देंगी। इसके लिए कैंप परिसर में छह एलईडी लगाई जाएंगी। इन एलईडी पर चार धामों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध होंगी
मई माह से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। चारधाम यात्रा प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि 8 या 9 अप्रैल से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप प्रबंधन का कहना है कि कैंप परिसर में कुछ व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी होनी है। लेकिन चुनाव के चलते यह जारी नहीं हो पाई हैं। चुनाव समाप्त होते ही विभिन्न सुविधाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
25 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप में सभी सुविधाएं चाक-चौबंद कर दी जाएंगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे परिसर में छह एलईडी लगाई जाएंगी। दो वेटिंग रूम और चार बाहर परिसर में लगाई जाएंगी। इन सभी एलईडी पर चार धामों में मौसम की स्थिति व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। जिससे तीर्थ यात्रियों को कैंप परिसर में ही मौसम के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके
यात्री संख्या 60 लाख के पार होने की उम्मीद
पिछले वर्ष चारधाम यात्रा पर करीब 56 लाख तीर्थ यात्री आए थे। यात्रा प्रशासन ने संभावना जताई है कि इस बार यह आंकड़ा 60 लाख के पार जाएगा। तीर्थ यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन चारधाम ट्रांजिट कैंप परिसर में व्यवस्थाएं जुटाने का प्रयास कर रहा है।
पिछले वर्ष मिली थी ट्रांजिट कैंप की सौगात
चारधाम यात्रा प्रशासन को पिछले वर्ष ट्रांजिट कैंप कर सौगात मिली थी। करीब 22 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन बना है। इस भवन में यात्रा से संबंधित सभी विभागों के कैंप कार्यालय हैं। सबसे ऊपरी तल पर करीब 112 बेड की डॉरमेट्री भी है। इस बार इस डॉरमेट्री को वातानुकूलित किया जाएगा। इसके अलावा भूतल पर पांच बेड का क्लीनिक भी है।
25 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी जाएंगी। चुनाव के बाद कुछ सुविधाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। – एके श्रीवास्तव, ओएसडी यात्रा प्रशासन


More Stories
शातिर “कातिया”कुछ घंटे भी ना उठा पाया चोरी के मोबाइल का मज़ा,,देहरादून की डालनवाला पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी किया गया मोबाइल किया बरामद,
देहरादून की कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के चार वाहन किये बरामद, दून हॉस्पिटल के पास से चुराते थे मरीज़ों और तिमगरदारों के वाहन.!
आगामी कांवड़ मेला -2026 को सुरक्षित एंव सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ की समन्वय बैठक,बैठक के दौरान आगामी कावड मेले के दृष्टिगत सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश.!