
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
लोकसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक दिया। ईवीएम तोडने वाला मतदाता जोर-जोर से चिल्लाते हुए ईवीएम मशीन का विरोध करने लगा और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग करने लगा।
फिलहाल पुलिस ने मशीन तोड़ने वाले मतदाता को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले मतदाता मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 126 पर एक बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे थे। नंबर आने के बाद जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो उन्होंने डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और नीचे जमीन पर पटक डाला। मशीन टूट गई हालांकि वह बाद में चालू रही।यह देखते ही बूथ पर मतदाताओं में अफरा तफरी मच गई। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए। जहां उस से पूछताछ की जा रही है।इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी धीरज सिंह गैबरियल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मतदाता बुजुर्ग है और वह ईवीएम मशीन का विरोध कर रहा था और बैलेटि पैपर से चुनाव कराने की मांग करने लगा फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है पुलिस के अनुसार स्थिति सामान्य है और मतदान चल रहा है।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री