
देहरादून की कोतवाली पटेलनगर मे कल रात एक युवती पर चापड़ चलाने की अफवाह ने सनसनी फैला दीं प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई की चंद्रबनी चौक के पास grew कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो जानकारी हुई कि माही पुत्री हरीश जेटली निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड देहरादून व उसके साथी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए grew कैफे में गये थे, जो नशे की हालत में थे, जहां पर दूसरे पक्ष आयुष रावत आदि से किसी बात को लेकर कैफे में ही उनकी कहासुनी हो गयी तथा कैफ़े के बाहर रोड पर दोनों पक्षों में आपस मे मारपीट हुई, घटना में उक्त युवती माही के सिर पर चोट आई थी, जिसका मेडिकल दून अस्पताल में कराया गया तो डॉक्टरों द्वारा किसी हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से सिर पर चोट लगना बताया गया, युवती की मेडिकल रिपार्ट में किसी धारदार हथियार से चोट लगना प्रकाश में नहीं आया साथ ही मेडिकल में डॉक्टर द्वारा उक्त युवती माही द्वारा शराब का सेवन करना भी अंकित किया गया। घटना के संबंध में युवती के भाई द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में मु०अ०सं०- 103/26 धारा 118(1), 352 बीएनएस बनाम आयुष रावत व अन्य पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। नामजद अभियुक्तो की तलाश हेतु पुलिस द्वारा उनके घरों व अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगो द्वारा उक्त युवती पर चापड़ से हमला करने की खबर को दुष्प्रचारित किया जा रहा है, जबकि युवती की मेडिकल रिपोर्ट इस बात की पुष्टि नहीं करती।इस मामले मे sp देहात जया बलूनी ने बताया कि

More Stories
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देश पर स्मैक तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी,रामनगर पुलिस ने 64.47 ग्राम चरस तथा 25.43 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती,ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर व्यापक समीक्षा—सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के स्पष्ट निर्देश !
बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की चाहत मे एसएसपी देहरादून अजय सिंह की जगह एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को सौपी कमान !