पौड़ी
दिपावली के सामान की खरीदारी कर घर लौट रहे स्कूटी सवारी को शराब के नशे में धुत यूटिलिटी वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार कर दो युवकों की जान ले ली , दीपावली के दिन दो दो घर में मातम छा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी शहर के खांडयूंसैंड के समीप यूटिलिटी वाहन चालक ने स्कूटी में सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि मौके पर ही दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं तीसरे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन चालक काफी नशे में था जिसके चलते उसने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। शराब के नशे में धुत वाहन चालक ने दो लोगों की जान ले ली जिसके बाद में दीपावली पर्व पर घर में मातम छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सीओ पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि पौड़ी से देवप्रयाग जा रहे यूटिलिटी वाहन चालक ने खांडयूंसैंड में पहले एक गाय को टक्कर मारी जिसके बाद आगे चलकर उसने स्कूटी में आ रहे तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी जिसमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है और तीसरे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द