
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
सोशल मीडिया पर एक लाइक और कमेंट के चक्कर मे आज का युवा किस कदर अंधा हो गया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते ही की भीड़ भाड़ वाली सड़क पर तेज़ रफ़्तार कार की छत पर बैठ कर ये युवक और कार से आधा बाहर निकलकर वीडियो बनाने वाला इसका साथी खुद यमराज़ को चिढ़ाने का काम करने से बाज़ नहीं आ रहा यह वीडियो थाना राजपुर के अंतर्गत पड़ने वाली आई टी पार्क पुलिस चौकी के पास का है जहां पर ये कार सवार लड़के कानून को ठेंगे पर रखकर ये वीडियो शूट कर रहे है आपको बता दे की इसी तरह के वीडियो बनाने के चक्कर मे ना जाने कितने युवा अपनी जान से हाथ धो चुके है लेकिन फिर भी ना जाने कैसे ये बच्चे अपने माँ बाप को ता उम्र का दुख देने का प्रयास करते है रखा कटु सत्य है की इस तरह की वीडियो बनाने के चक्कर मे जो युवक अपनी जान गंवा देते है वो भले ही पुलिस के लिए एक केस हो लेकिन जो माँ बाप अपने जिगर के टुकड़े को खो देते है उनके पास उम्र भर रोने के आलावा कोई चारा नहीं होता ऐसे मे पुलिस की बड़ी ज़िम्मेदारी है की ऐसे बिगड़ैल बिल्लो को कठोर कार्यबाही करते हुए इनको सीधे रास्ते पर लाने का काम करे अब देखना यह है की इनके खिलाफ कोई कार्यवाही होती भी है या फिर इनके रास्ते पर चलकर कानून का मखोल उडाने वाले युबाओ का और हौसला बढेगा !

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार