प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल क्रॉउन रॉयल नियर मंडी पटेल नगर जनपद देहरादून के मालिक ने चौकी पर आकर सूचना दी कि एक व्यक्ति कासिम अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी 722 ब्रह्मपुरी निरंजनपुर थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष जो कि कल शाम को लगभग 2:30 बजे होटल में कमरा लेकर रह रहा था तथा आज दिन 12:00 बजे लगभग होटल के कमरे से चेक आउट होना था जब उक्त व्यक्ति के रूम नंबर में जाकर कुंडी खटखटाई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला तथा कोई आवाज नहीं आई तथा फोन नंबर भी बंद मिला। इस पर लोकल पुलिस चौकी बाज़ार सूचना पर मौके पर जाकर वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करते हुए होटल का दरवाजा का लॉक तोड़ा गया तथा अंदर उक्त व्यक्ति बेड पर मृत अवस्था में पड़ा मिला तथा पास में जहरीले पदार्थ की बोतल एवं कुछ नशीली गोलियां तथा एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल वह शराब की बोतल भी मिली जिस पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। उक्त व्यक्ति मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। मौके पर आए परिजनों के अनुसार उक्त व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होने के कारण गृह क्लेश हो रहा था जिसकी वजह से वह परेशान था मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर सभी आवश्यक कार्रवाई की गई तथा परिजनों के समक्ष बॉडी का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल को भेजा गया, जहां पर मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ बै। अग्रिम कारवाही प्रचलित है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग