देहरादून में मसूरी रोड पर कोलूखेत में टोल टैक्स के पास दिल्ली का एक युवक खाई में गिर गया। लोगों ने आनन फानन इसकी सूचना सिटी कंट्रोल रूम को दी। वहां से एसडीआरएफ को हादसे की जानकारी दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक विपुल पुत्र पन्ना लाल निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। रेस्क्यू टीम के मुख्य आरक्षी विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवान तुरंत रस्सों के सहारे खाई में उतरे और युवक को वहां से बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने युवक को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। डाक्टरों का कहना है कि युवक की हालत अब ठीक है। रेस्क्यू करने वाली टीम का कहना है कि हादसा कैसे और कब हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान
सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने SDRF उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं