डोईवाला रानीपोखरी में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष कविता साहा के नेतृत्व में आयोजित की गई ।
इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के डबल इंजन की सरकार महिलाओं के उत्थान में तेजी से कार्य कर रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ आम जनता को मिल रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि आज उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाएं सरकारी योजनाओं से जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।समिति के जिला अध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि भाजपा संगठन में ही महिलाओं का हित निहित है। उन्होंने और महिलाओं को संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर विधायक ब्रिज भूषण गैरोला ,रविंद्र राणा, रुचि भट्ट , मीडिया प्रभारी वर्षा वर्मा, सुमनलता, रेनू चौधरी ,मंजू नेगी ,भावना किशोर, अनामिका अग्रवाल, रेखा बिंजोला, गोरी रौतेला सहित ऋषिकेश संगठित जिले के 8 मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद थे

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश