
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को सक्रिय अपराधियो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।जिस क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी सितारंगज के निर्देशन मे थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम द्वारा दिनांक 02-05-2023की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिरौलीकला वार्ड न0 20 हाट बाजार के पास शकील अहमद कुरैशी पुत्र अखलाख अहमद निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना देवरनिया जिला बरेली उ0प्र0 हाल निवासी वार्ड न0 18 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला उधमसिह नगर को गिरफ्तार किया जामातलाशी मे इसके पास 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 312 बोर नाजायज बरामद हुआ । पूछताछ मे अभि0 शकील अहमद कुरैशी ने बताया कि वह गौकसी का काम करता है और अपने बचाव में देवरनिया बरेली से किसी व्यक्ति से खरीदकर यह तमंचा लाया था और इसे अपने पास रखता हुँ । अवैध तमंचा मय कारतूस की बरामदगी के आधार पर पकडे गये अभि0 शकील अहमद के विरूद्ध थाना पुलभट्टा मे अलग- FIR-88/2023 U/S-3/25 A.ACT पंजीकृत किया गया। अभि0 को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम की इस कार्यवाही की स्थानीय जनता द्वारा प्रसंसा की गयी है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1-शकील अहमद कुरैशी पुत्र अखलाख अहमद निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना देवरनिया जिला बरेली उ0प्र0 हाल निवासी वार्ड न0 18 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला उधमसिह नगर ।
*बरामदगी -*
01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 312 बोर ।
*आपराधिक इतिहास*
अभि0शकील अहमद कुरैशी
1-FIR-21/2016 U/S-3/5/11(1) उ0गौ0सं0 अधि0 थाना पुलभट्टा
2- FIR-88/2023 U/S-3/25ACT थाना पुलभट्टा

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!