गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में मलिन बस्तियों के सुधार के लिए नगर निकायों में चिह्निकरण के साथ सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले की नगर पालिका जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, गोपेश्वर और नंदप्रयाग में दस मलिन बस्तियां चिह्नित की गई है। शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मलिन बस्तियों के सर्वेक्षण कार्यो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मलिन बस्तियों का सत्यापन और श्रेणीवार वर्गीकरण करते हुए शीघ्र इसका प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया जाए। ताकि मलिन बस्तियों में निवासरत परिवारों के जीवन स्तर में सुधार, मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण और पुनर्वास के लिए कार्य योजना तैयार की जा सके।
इस दौरान बताया गया कि नगर पालिका जोशीमठ में पांच, गोपेश्वर में दो, कर्णप्रयाग, गौचर और नंदप्रयाग में एक-एक मलिन बस्तियां चिह्नित कर सर्वेक्षण किया गया है। इन बस्तियों में निवासरत परिवार और परिवार के सदस्यों के साथ राजस्व रिकार्ड के अनुसार भूमि का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम एसके पांडेय, एसडीएम सीएस बशिष्ट, ईओ पीएस नेगी सहित अन्य नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
कोटद्वार पुलिस ने dj बजाने से मना किया तो शाहिद ने साथी के साथ मिलकर पुलिस पर कर दिया हमला,आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी मे भी कर दीं तोड़ फोड़, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार फरार की तलाश मे जुटी पुलिस !
पौड़ी की श्रीनगर पुलिस ने भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,एसएसपी ने प्रतिमा को खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश,कप्तान ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें की गठित।
देहरादून की डोईवाला पुलिस ने दो सगे भाइयो सहित तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, शनिवार को निम्बू मिर्ची लटकाने के बहाने करते थे घरो की रेकी, बिना कैमरे वाले इलाके मे चटका देते थे बंद घरो के ताले,पुलिस को आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की ज्वेलरी हुई बरामद !