उत्तराखंड में होली पर बदल जाएगा उत्तराखंड का मौसम, अगले दो दिन इन इलाकों में वर्षा-बर्फबारी की आशंका……
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है जिससे तपिश बढ़ने की आशंका है। दून में भी लगातार पारे में वृद्धि हो रही है।उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है और पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं।
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है, जिससे तपिश बढ़ने की आशंका है।दून में भी लगातार पारे में वृद्धि हो रही है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। जिससे दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। दुकानों व घरों में पंखे चलने लगे हैं। हालांकि, अभी सुबह-शाम गुलाबी ठंड बरकरार है। होली तक दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में और इजाफा होने के साथ गर्मी भी बढ़ सकती है।


More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!