
उत्तराखंड में मौसम फिर बदलाव की ओर है। पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क चल रहा,है जिसके चलते लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब प्रदेश में फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार मैदानी जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। बारिश-बर्फबारी के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने ने प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस पर मौसम साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के समय सामान्य तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। जिसके चलते दिन के समय ठंड का अहसास कम होगा।

More Stories
हिमाचल के किन्नौर मे बदल फटने से मची तबाही, 18 मकान 9 गौशाला और एक स्कुल मलबे मे हुए दफ़न, शासन प्रसासन राहत बचाव कार्य मे जुटा.!
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना