
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
सडक पर आपस मे मारपीट तथा उपद्रव करते कुछ युवकों का वीडियो पुलिस को प्राप्त हुआ था, जिसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे उपद्रवी छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा वीडियो में उपद्रव करते दिखाई दे रहे सभी छात्रों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई, जिसके उपरान्त वीडियों में उपद्रव करते दिखाई दे रहे छात्रों का एक निजी यूनिवर्सिटी में बी-टेक में अध्ययनरत होना प्रकाश में आया, पुलिस द्वारा उक्त पांचों छात्रों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही सभी छात्रों के परिजनो को बुलाकर उनकी तथा सभी छात्रो की काउंसलिंग करायी गयी। पांचों छात्रों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित यूनिवर्सिटी को भी रिपोर्ट भेजी गयी है।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि दो छात्रों के मध्य उधार के पैसों के लेने देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें दोनो पक्षों के छात्र आपस में झगडा करने लगे, जिसकी वीडियो पुलिस तक पहुँच गयी तथा पुलिस द्वारा झगडे में शामिल सभी 05 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार छात्रों का विवरण:-*
01- मधुर पुत्र मोहन निवासी कौशल्या एनक्लेव दक्ष चौराहा रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उम्र- 22 वर्ष
02- शिवम कुमार पुत्र मृत्युंजय कुमार नि०- ग्राम कुबड़ी, पोस्ट एसरी अरबटन, बिहार, उम्र- 21 वर्ष
03- आयुष कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी रुक्कनपुरा, पटना, बिहार, उम्र- 20 वर्ष
04- उज्जवल कुमार पुत्र नरेंद्र मोहन सिंह निवासी बाजिया कोठी, थाना नासिरीगंज, जिला रोहतास, बिहार, उम्र- 22 वर्ष
05- प्रिंस कुमार पुत्र गिरीश कुमार चौधरी निवासी मोहल्ला गांधीनगर कटरिया, जिला दरभंगा, बिहार, उम्र – 21 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी विधोली
2- उ0नि0 अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
3- हे0का0 धर्मेन्द्र
4- का0 रवि शंकर
5- का0 उपेंद्र
6- का0 बृजमोहन

More Stories
हरिद्वार के अरकान को अवैध तमंचा रखने का शौक पड़ा भारी,सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो देख मंगलौर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
शिकायत मिलते ही डीएम का कडा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा नशामुक्ति केंद्र सीज करने के आदेश,नशामुक्ति केंद्रों पर डिजिटल पहरा, बनेगा ऑनलाइन डैसबोर्ड-एक क्लिक पर होगी केंद्रीकृत निगरानी,. ड्रग्स के खिलाफ चौकसीः मेडिकल स्टोर, कॉलेजों और संदिग्ध इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर,75 बेड के राजकीय नशामुक्ति केंद्र के लिए प्रथम किस्त 132 लाख अवमुक्त.!
मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर शहीदों को किया नमन, विकास के दावों पर विपक्ष ने उठाए सवाल, शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में परिजनों ने दी श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया नमन; मंत्री गणेश जोशी ने गिनाईं विकास योजनाएं.!