
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज पांडे पुत्र स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र पांडे निवासी – ग्राम छड़ा खैरना गरमपानी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली भवाली में आकर तहरीर दी गई कि दिनांक 13 अप्रैल 2023 की रात में खैरना गरमपानी में स्थित उसके घर के सामने की पार्किंग में खड़ी उसकी कार *मारुति 800 कार न0 UK 04 7668* को अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर *कोतवाली भवाली* में *FIR no -27/23, धारा – 379 IPC* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना भवाली द्वारा ग्रहण की गई।
*पुलिस कार्यवाही*
चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु *श्री नितिन लोहनी, सीओ भवाली* के निकट पर्यवेक्षण में *श्री उमेश मालिक, प्रभारी निरीक्षक भवाली* द्वारा *श्री दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी खैराना* के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगो से गहनता से पूछताछ की गई। करीब 100 सीसीटीवी कैमरो को खंगालकर तथा मुखबिर की सूचना पर आखिर *अभियुक्त* पारस जोशी पुत्र रमेश जोशी उम्र 28 वर्ष निवासी चौसार पीतांबर होटल के पास थाना व जिला अल्मोड़ा को अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ*
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्मैक पीकर नशा करता है। उसने वादी की कार को चोरी कर हल्द्वानी में टनकपुर रोड वारसी कॉलोनी में कबाड़ी को ₹15000 में अपनी कार बताकर व अपनी मां की बीमारी कि मजबूरी जताकर बेच दिया। कबाड़ी ने अभियुक्त का आधार कार्ड मोबाइल नंबर विक्रय पत्र आदि दस्तावेज लेकर गाड़ी को स्क्रैब में काट दिया।
*आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त पूर्व में भी अल्मोड़ा में मोटरसाइकिल चोरी तथा नशे की अवैध तस्करी में जेल जा चुका है,
*बरामदगी:–*
पुलिस टीम द्वारा वाहन का संपूर्ण स्क्रैब 50,000 रू कीमती बरामद कर लिया।
*पुलिस टीम में*
*1.* उ0नि0 दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना ।
*2.* कानि प्रयाग जोशी।
*3.* कानि जगदीश धामी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री