
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत कोतवाली डालनवाला पुलिस का अपराधियों पर रैपिड एक्शन लगातार जारी है पुलिस ने अपनी नशे की आदतों को पूरा करने के लिए मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्ज़े से चोरी के दो मोबाइल बरामद किये है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08/07/2026 को वादी अंकित कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासीड जगपुरा, बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी- सत्यपाल का मकान, 148/1 डी0एल0 रोड, डालनवाला, जनपद देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके कमरे में रखे उनके व उनके साथी विकुल कुमार के 02 मोबाइल फोनों को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0: 107/2026 धारा: 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक – 09/07/2026 को चैकिंग के दौरान डी०एल० रोड नालापानी पुल के निकट शमशान घाट के पास से घटना में शामिल अभियुक्त अनुज कुमार उर्फ कातिया को घटना में चोरी किये गये 02 मोबाइल फोनों के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी किये गये मोबाइल फोनों को कहीं बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
अनुज कुमार उर्फ कातिया पुत्र मुन्नू सिंह निवासी- 215 अंबेडकर कॉलोनी, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र – 23 वर्ष
*बरामदगी:-*
घटना में चोरी किये गये अलग-अलग कम्पनियों के 02 मोबाइल फोन
*पुलिस टीम :-*
1- अ0उ0नि0 सुबोध कुमार
2- का0 अमरीश कुमार
3- का0 सतेन्द्र कुमार
4- का0 सतेन्द्र कुमार

More Stories
देहरादून की कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के चार वाहन किये बरामद, दून हॉस्पिटल के पास से चुराते थे मरीज़ों और तिमगरदारों के वाहन.!
आगामी कांवड़ मेला -2026 को सुरक्षित एंव सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ की समन्वय बैठक,बैठक के दौरान आगामी कावड मेले के दृष्टिगत सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश.!
एम्स में अब राज्य वासियों के लिए बना अलग से पंजीकरण काउंटर,पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने रीबन काटकर किया शुभारम्भ,स्थानीय रोगियों को मिलेगी वरीयता, पंजीकरण और बिलिंग की मिलेगी सुविधा !