राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। ग्राम उत्तरी झण्ड़ीचौड़, कलालघाटी निवासी पुष्पा देवी ने थाना कोटद्वार में रिर्पोट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका बैग चोरी कर उसमें रखी बैंक पासबुक उनके चेक के माध्यम से धोखाधड़ी कर 40 हजार उनके बैक खाते से निकाल लिउ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के पर्यवेक्षण, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सिममल चौक निवासी अभियुक्त सागर चौहान पुत्र हरेन्द्र चौहान को शिवराजपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन