
राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर ऑपरेशन मर्यादा व शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज रामकुंड चेक पोस्ट पर थानाध्यक्ष देवप्रयाग सुनील पवार द्वारा गुड्स कैरियर को रोक कर चेक किया गया। चालक की जांच एल्कोमीटर से की गई तो वाहन चालक भगत सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी नाथूपुर पोस्ट कुंभीचौड़ थाना कोटद्वार शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया। वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील पंवार के अलावा हेड कांस्टेबल दीपक नौटियाल, कुलदीप ड मोहनलाल शामिल थे।
शिवाली पत्रकार

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप