
हिमांशु मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार)मुजफ्फरनगर
*आठ साल से फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी फंसा हरिद्वार पुलिस के शिकंजे में*
*लगातार फरार चलने पर अभियुक्त पर ₹5000/- का इनाम किया गया था घोषित*
*इनामी अभियुक्त ब्रह्मपुरी मेरठ में नाम बदलकर बतौर जिम ट्रेनर कर रहा था काम*
*थाना कनखल*
वर्ष 2014 में शीतल पेय में धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर मज्जफरनगर निवासी नाबालिक युवती से दुष्कर्म करने सम्बन्धित प्रकरण में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आठ वर्षों से फरार चल रहे *₹5000/- के इनामी अभियुक्त आशीष कुमार अग्रवाल पुत्र प्रदीप कुमार अग्रवाल निवासी सहदेवपुर पथरी* को पुलिस टीम ने मेरठ से दबोचने में सफलता हासिल की।
थाना कनखल में दर्ज मु0अ0सं0 163/2014 धारा 328/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त जमानत मिलते ही फरार हो गया था। लंबे समय से अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस टीम को कड़ी मेहनत के पश्चात आखिरकार जानकारी मिली की अभियुक्त मेरठ उ0प्र0 के मौहल्ला ब्रहमपुरी में रूद्र देव पुत्र गोविन्द सिहं के फर्जी नाम से बतौर जिम ट्रेनर काम कर रहा था।
*पुलिस टीम -*
1- SO कनखल नरेश राठौर
2- SSI अभिनव शर्मा
3- SI देवेन्द्र तोमर (चौकी प्रभारी जगजीतपुर)
4- HC 254 सुनील राणा
5- का0407 सतेन्द्र रावत
6- का0938 बलवंत सिहं

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द