गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए शनिवार को सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचन्द्रन और जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की मौजूदगी में माइक्रो आब्जर्वर का दूसरा और मतदान कार्मिकों का तीसरा रेंडमाइजेशन कर बूथ आंवटित किए गए।
बदरीनाथ विधानसभा के 210 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 230 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। इसमें महिला और दिव्यांग पोलिंग पार्टियां भी शामिल है। पोलिंग कार्मिकों के साथ ही 39 में से 26 माइक्रो ऑब्जर्वर को भी बूथ आवंटित किए गए और 13 माइक्रो आब्जर्वर रिजर्व में रखे गए। उप चुनाव के तहत 10 जुलाई को मतदान होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए आठ जुलाई को 17 पार्टियां और नौ जुलाई को 193 पोलिंग पार्टियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से रवाना किया जाएगा। रेंडमाइजेशन के दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय, सहायक नोडल कार्मिक कुलदीप गैरोला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती आदि मौजूद थे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही