राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नजीबाबाद रोड कोड़िया निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू लोगों की कमेटी का करीब डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया है। मामले में पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। कोटद्वार कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में लोहारी सराय, नगीना, जनपद बिजनौर (उप्र) निवासी सुनील कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र का नजीबाबाद रोड कोड़िया निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू कमेटी चलाता है। कमेटी में कौड़िया और काशीरामपुर के करीब चार दर्जन से अधिक लोग कमेटी में पैसा जमा करते थे। वर्तमान में कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू के पास लोगों के करीब डेढ करोड रुपए जमा थे। 11 अप्रैल से कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू लापता है और उससे कहीं संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पुलिस से उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द