पौड़ी: उत्तराखंड में लगातार गुलदार के हमले बढ़ते जा रहे हैं. गुलदार के हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं. राज्य के कई जिलों में लोगों में भय व्याप्त है. लोग खुद को घरों में कैद कर रहे हैं. पौड़ी जिले में भी गुलदार की दहशत ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है. पिछले तीन महीनों में 12 से ज्यादा लोगों पर गुलदार हमला कर चुका है. जिनमें से 3 को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला. वहीं कोटद्वार के आबादी वाले इलाकों में भी गुलदार की चहलकदमी बढ़ चुकी है, जिससे लोगों में खौफ बना हुआ है.पौड़ी जनपद के लैंसडाउन, श्रीनगर समेत यमकेश्वर में गुलदार के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अकेले लैंसडौन वन प्रभाग में पिछले तीन महीनों में अब तक गुलदार के हमले की 12 घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जिनमें महिलाओं से लेकर बच्चे तक शामिल हैं. वहीं अब जंगल से सटे कोटद्वार के इलाकों में भी गुलदार, अंधेरा होते ही कॉलोनियों में घुस जा रहे हैं. जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है.

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द