
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने एवं अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के पुलिस विभाग में ऐच्छिक सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आज क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा द्वारा क्षेत्राधिकारी लाईन के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के मुआयने के दिन सेवानिवृत के अन्तिम दिन भी अपनी सेवायें बड़ी उत्सुक्ता से दी गयी। विदाई समारोह पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती चौबे द्वारा प्रेमलाल टम्टा एवं अपर उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्ति पर जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी सख्त क़ानूनी कार्रवाई – बंसीधर तिवारी !
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !