विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें वाहन चालक, अपनी बगल वाली सीट से एक व्यक्ति को खिड़की से बाहर की ओर बैठाकर गाड़ी चला रहा था, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर थाना क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर वाहन चालक इसरार अली पुत्र शकील अहमद निवासी रामगढ़, शीशमबाड़ा शिमला बायपास, देहरादून के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित वाहन संख्या UK07 FP 7113 ऑटो K-10 को सीज किया गया।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक