उत्तराखंड की राजधानी दून के कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज, पुलिस-प्रशासन हुआ अलर्ट……
देहरादून: राजधानी में कई इलाको में धमाकों की आवाज सुनाई देने से लोग सहम गए। एक के बाद एक देहरादून के कई क्षेत्रों में धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। टीमें मौके के लिए रवाना हुई है।
धमाकों की आवाज की खबर तेजी से फैलने पर डीएम सोनिका ने कहा कि उनके पास कोई सूचना नहीं है। अभी तक इतनी जानकारी पुष्ट हो पाई है कि धमाका जमीन पर नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उत्तरकाशी में चल रहे वायु सेना के अभियान में उड़ने वाले विमान या मिसाइल की सुपर सोनिक बूम की आवाज हो सकती है। जब कोई मिसाइल बहुत कम ऊंचाई पर फायर होती है तो उससे ऐसी आवाज संभव है। फिलहाल पुलिस कप्तान वायु सेना के अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं।
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार का कहना है कि ऐसी सूचना तो चल रही है, लेकिन कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि यह आवाज आई कहां से। यदि किसी व्यक्ति के पास पुष्ट जानकारी हो तो प्रशासन को दे सकता है ताकि आगे पड़ताल की जा सके। हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।


More Stories
हुड़दंगियों पर दून पुलिस ने कसी नकेल, सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस, सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, 22 लोगों को हिरासत में लिया
चाये की दूकान को बार बनाने वाले दो लोगो को देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार.दूकान खोली थी चाय की पर पिलाने लगे थे शराब !