
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून के नशा मुक्ति केन्द्रो मे लगातार हो रही मौतो का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ताज़ा मामला रायपुर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत का सामने आया मृतक के परिजनों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में लिया है। घटना की जानकारी देते हुए रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि तपोवन रोड निवासी रोशनी देवी ने मंगलवार को थाने में सूचना दी कि उनका बेटा नीरज कुमार वर्मा बीती 9 अगस्त 2025 से तपस्थली रांझावाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। 14 दिसंबर उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर उसी दिन उसे हायर सेंटर महंत इंद्रेश अस्पताल में रेफर कराया। जहां सोमवार को मौत हो गई। परिवार ने मौत के कारण और हालात की जांच करने की मांग की है

More Stories
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के नेतृत्व मे छात्र प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाक़ात,बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने सहित रखी प्रमुख मांगें,शिक्षा मंत्री ने उचित मांगो को लेकर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन !
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई