
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्टी आयोजित कर जनपद में स्थित सपेरा बस्तियों में नशे की शिकायतें प्राप्त होने तथा नशे के कारोबार में लिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकता के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गये थे,जिसके बाद थानाध्यक्ष रायपुर ने थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सपेरा बस्ती में नशे के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनका सत्यापन करने एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु चार टीमें गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा आज प्रातः कार्यवाही करते हुए सपेरा बस्ती में रहने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकरी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एक साथ सपेरा बस्ती में नशे के व्यापार में लिप्त व्यक्तियो का सत्यापन व उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु दबिश दी गई । पुलिस की दबिश से संपूर्ण सपेरा बस्ती में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान सपेरा बस्ती के सरपंच विजय नाथ पुत्र जगदीश नाथ व उसकी पत्नी विनीता नाथ निवासी सपेरा बस्ती निकट शांति विहार पुलिया रायपुर रोड को 07 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 2,00000/- ₹ कीमत आंकी गई है । दोनों दंपतियों के विरुद्ध थाना रायपुर पर धारा- 8/20 एनडीपीएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
रायपुर पुलिस द्वारा दिनांक 13/05/23 को 50 ग्राम अफीम के साथ अभियुक्त विनोद सिंह भंडारी को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ से सपेरा बस्ती में नशे के व्यापार संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई थी, जिससे आज की कार्यवाही में पुलिस को काफी सहायता प्राप्त हुई।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में विजय नाथ द्वारा बताया गया कि वह पिकअप चलाता है तथा उसके 4 बच्चे हैं । वह अपनी पत्नी पत्नी विनीता नाथ के साथ मिलकर नशे का व्यापार कर रहा है, जिसके लिए वह पहाड़ी जनपदों व बरेली, मुरादाबाद आदि स्थानों से गांजा व अन्य नशे का सामान मंगवाते है तथा छोटी छोटी मात्रा में बेचते है, जिससे उनकी काफी अच्छी कमाई हो जाती है। सरपंच होने के नाते उन पर कोई शक नहीं करता इसलिए आज तक वे दोनों पकड़े नहीं गये। दोनों अभियुक्तगणों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई है।
*नाम-पता अभियुक्त*
1- विजय नाथ पुत्र जगदीश नाथ उम्र 45 वर्ष (सरपंच सपेरा बस्ती)
2- विनीता नाथ पत्नी विजय नाथ उम्र 40 वर्ष, निवासी गण सपेरा बस्ती निकट शांति विहार पुलिया, रायपुर रोड, देहरादून।
*माल बरामद*
1. *7 किलो 600 ग्राम गांजा*
कीमत ₹ 2,00000/-
*पुलिस टीम*
*=======*
1- कुंदन राम, थानाध्यक्ष रायपुर
2- वरिष्ठ उप नि0 नवीन जोशी
3- उप निरीक्षक राजेश असवाल
4- उप निरीक्षक राजीव धारीवाल
5- उप निरीक्षक राकेश पुंडीर
6- उप निरीक्षक रमन बिष्ट
7- उप निरीक्षक मोनिका मनराल
8- उप निरीक्षक भावना
9- उप निरीक्षक तनुजा
10- हेड कॉन्स्टेबल दीप प्रकाश
11- हेड कांस्टेबल संतोष
12- कांस्टेबल प्रमोद
13- कॉन्स्टेबल मुकेश
14- कॉन्स्टेबल सौरभ वालिया
15- कॉन्स्टेबल धीरेन्द्र

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप