
भारी वाहनो के कारण लगातार हो रही सडक दुर्घटनाओ के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनाओ की रोकथाम तथा लोक सुरक्षा एंवम सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए *जनपद के निम्न प्रवेश क्षेत्रो / स्थलो पर समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित किया गया है।*
1- धर्मावाला
2- रानीपोखरी
3- सहसपुर
4- महाराणा प्रताप चौक रायपुर
5- ट्रांसपोर्ट नगर आई0एस0बी0टी
6- मसूरी डाईवर्जन
7- लालतप्पड
8- मालदेवता चौक
*इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओ की प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद के निम्न मार्गो / स्थलो पर प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक भारी वाहनो के प्रवेश को प्रतिबन्धित किया गया है।*
1- धूलकोट तिराहा से प्रेमनगर से बल्लूपुर से जी0एम0एस0 रोड से कमला पैलेस तक मार्ग के दोनो ओर
2- आई0टी0 पार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से तपोवन तिराहा से रायपुर तक मार्ग के दोनो ओर
3- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से आशारोड़ी तक तक मार्ग के दोनो ओर *( मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक)*

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा